राज्य समाचार

यशोदा के नामांकन दाखिले के लिए पहुंचे सीएम ने कहा खैरागढ़ उपचुनाव सेमीफाईनल

Spread the love

राजनांदगांव, 23 मार्च। खैरागढ़ उपचुनाव की कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी यशोदा वर्मा के नामंाकन दाखिले के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत राज्य सरकार के आधा दर्जन मंत्री और अलग-अलग क्षेत्रों के विधायक राजनांदगांव पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय बाबा फतेह सिंह हाल में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं को एक सभा को संबोधित करते कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव 2023 के विधानसभा चुनाव के पूर्व का एक सेमीफाइनल है। इसी तरह लोकसभा 2024 भी जीतना पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने यशोदा वर्मा को एक बेहतर उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है। इसके लिए हर कार्यकर्ताओं को जीत के लिए मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विकास कार्य को गिनाकर कार्यकर्ता जोश के साथ मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत सुनिश्चित है। आलाकमान के उम्मीद पर निश्चिततौर पर यशोदा वर्मा खरा उतरेंगी। प्रदेश सरकार के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि चुनाव जीतना एक लक्ष्य है। इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। सभा को राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों के मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा, मंत्रीद्वय ताम्रध्वज साहू, अमरजीत भगत, रविन्द्र चौबे, आबकारी मंत्री कवासी लखमा व प्रेमसाय टेकाम शामिल थे। वहीं विधायकद्वय सत्यनारायण शर्मा, दलेश्वर साहू, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर, इंद्रशाह मंडावी, देवेन्द्र यादव, भुनेश्वर बघेल, अरूण वोरा व अनिता शर्मा भी उपस्थित थे। स्थानीय कांग्रेस नेताओं में महापौर हेमा देशमुख, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज खान, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, अरूण सिसोदिया, जितेन्द्र मुदलियार, निखिल द्विवेदी, रामछत्री चंद्रवंशी, अंजुम अल्वी, शाहिद भाई, विवेक वासनिक, आफताब आलम, पदम कोठारी, कुलबीर छाबड़ा, रमेश जैन समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थी।

इधर दोपहर बाद श्रीमती वर्मा एक रैली में शक्ति प्रदर्शन करेंगी। तत्पश्चात जिला पंचायत में मुख्यमंत्री व मंत्रियों की मौजूदगी में पर्चा दाखिल करेंगी। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किए जाने का सिलसिला जारी रहा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button