राज्य समाचार

रायपुर : बीती रात चोरो ने तोड़े आठ दुकानो के ताले , लाखो की चोरी

रायपुर । राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां राजधानी रायपुर के अमलीडील इलाके में बीती रात चोरों ने एक ही स्थान पर आठ दुकानों को निशाना बनाया और ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने कितने लाख रुपए के माल पर हाथ साफ किया है, फिलहाल इसका आकलन किया जा रहा है।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक चोरों ने दुकानों के शटर तोड़ने के लिेए हथौड़े और सब्बल का इस्तेमाल किया। यह वारदात राजेंद्र नगर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस के मुताबिक इस इलाके में रात तीन बजे पुलिस दल गश्ती के लिए निकला था, तब चोरी की वारदात नहीं हुई थी।
पुलिस का मानना है कि चोरी की वारदात चार बजे के बाद हुई है। चोरों ने नकदी ले जाने के अलावा कुछ दुकानों से साड़ियां और जूते भी ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button