राजनीतीराज्य समाचार

कोंटा से छिंदगढ़ पहुंचे CM बघेल, मुख्यमंत्री ने 100 देवगुडियों का किया लोकार्पण

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर दौरे पर हैं. सीएम ने सबसे पहले सुकमा जिले के कोंटा पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी और कई घोषणाएं की. इसके बाद सीएम कोंटा से छिंदगढ़ पहुंचे. भेंट मुलाकात के दौरान सीएम बघेल ने 100 देवगुड़ियों व आत्मानंद स्कूल का लोकार्पण एवं 2 देवगुड़ियों का भूमिपूजन किया.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छिंदगढ़ में मुसरिया माता के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की. इसके बाद देवगुड़ी के पुजारियों से भी मुलाकात की. भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सीएम बघेल ने सुकमा जिले में 5 करोड़ रुपए की लागत से हुए 100 देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया. दस लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो देवगुड़ियों का भूमिपूजन भी किया.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सीएम ने देवगुड़ियों के पुजारियों को धोती, कुर्ता और पगड़ी भेंटकर सम्मानित किया. उन्होंने मुसरिया माता मंदिर प्रांगण में बरगद के पौधे का रोपण भी किया. मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छिंदगढ़ का भी लोकार्पण किया.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button