राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ में बदले गए जिलेभर के एसडीएम, इन अफसरों का हुआ ट्रांसफर

बलरामपुर। कलेक्टर ने बलरामपुर जिले के सभी एसडीएम का तबादला कर दिया है। राजपुर तहसीलदार सुरेश राय के खिलाफ गंभीर शिकायत के बाद सरगुजा आयुक्त ने उनका भी तबादला किया है। शिकायत की जांच भी कराई जा रही है।

इधर मैनपाट तहसीलदार व वर्तमान में भू अभिलेख शाखा अंबिकापुर में अटैच तहसीलदार कमलवती सिंह को राजपुर तहसीलदार के पद पर पदस्थ किया गया है। सुरेश राय के खिलाफ राजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री समेत ईओडब्लू से भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। दूसरी तरफ कलेक्टर कुंदन कुमार ने कुसमी एसडीएम अजय किशोर लकड़ा को शंकरगढ़, डिप्टी कलेक्टर दीपक कुमार निकुंज को एसडीएम वाड्रफनगर, एसडीएम वाड्रफनगर विशाल महाराणा को राजपुर तथा राजपुर एसडीएम चेतन साहू को एसडीएम कुसमी का प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार एसडीएम राजस्व शंकरगढ़ प्रवेश पैंकरा को जिला कार्यालय बलरामपुर में पदस्थ किया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button