राज्य समाचार

ईवीएम मशीन पूरी तरह सुरक्षित- बस्तर कलेक्टर

Spread the love

रायपुर। जगदलपुर के धरमपुरा में स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाये गए स्ट्रांग रूम में रखे हुई सभी ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित हैं। ये जानकारी देते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अय्याज तम्बोली ने बताया कि महिला पालीटेक्निक में प्रथम तल पर स्थापित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के तीन लेयर हैं। परिसर के मैदान में कुछ दूरी पर स्थित रिलायंस टावर के मेंटेनेंस हेतु रिलायंस के दो कर्मचारी मेंटेनेंस कार्य कर रहे थे। उक्त दोनों कर्मचारियों की मौजूदगी के संबंध में जानकारी प्राप्त होते ही तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा दोनों कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। 
उक्त दोनों कर्मचारी निजी कंपनी मे कार्यरत हैं जो परिसर में प्रवेश हेतु अधिकृत नहीं थे। अपने दायित्व के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण प्रथम लेयर पर सुरक्षा का कार्य कर रहे दो सुरक्षा कर्मियों आरक्षक इंद्र कुमार पैकरा और प्रधानारक्षक केशव साहू को निलंबित किया गया है।
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा बल द्वारा की जा रही है। स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित है। ई वी एम और वीवीपेट को लैपटॉप से दूर बैठकर टेम्पर करना संभव नहीं है। ईवीएम पूर्णतः सुरक्षित है। स्ट्रांग रूम भवन परिसर में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा प्रवेश नहीं किया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button