राजनीतीराज्य एव शहर

सीएम से पहले स्वास्थ्य मंत्री का बस्तर प्रवास : 4 मई को पहुंचेंगे दंतेवाड़ा,

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बस्तर प्रवास पर आएंगे। वे पहले चरण में दंतेवाड़ा एवं बस्तर जिले में योजनाओं की समीक्षा करेंगे। सिंहदेव 4 मई को हेलीकॉप्टर से दंतेवाड़ा पहुचेंगे और दंतेश्वरी मंदिर में माता के दर्शन के बाद सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के बाद जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे। फिर 5 मई को समीक्षा बैठक व डिमरापाल मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कांकेर के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम कांकेर में ही करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री भी 4 मई से प्रदेशव्यापी दौरे पर निकल रहे हैं।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button