राज्य समाचार

प्लास्टिक बास्केट में फंस गया था नाग, नोवा नेचर की टीम ने किया बड़ी सूझ बूझ से रेस्क्यु…

कोरबा(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  एक दुकानदार उस समय डर से कांप उठा जब एक कोबरा फन फैलाए टोकरी में दिखाई दिया वही आवाज करने लगा, दुकानदार को यह दृश्य सामान्य लगा पर जब हिम्मत कर उस प्लास्टिक के बास्केट को दुकान से बाहर निकाला तो देखा वो कोबरा (नाग) उसमें पूरी तरफ फंसा हुआ था जो आसानी से नहीं निकल सकता था इस बात को समझते देर नहीं लगी फिर आखिकार इसकी सूचना नोवा नेचर संस्था के जितेंद्र सारथी को दिया गया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिस पर सारथी ने थोड़ी देर में टीम को भेजने की बात कही, फिर कुछ देर बाद नोवा नेचर के सचिव मोइज एहमद और बबलू मारवा उस दुकान में पहुंचे और बड़ी सावधानी से प्लास्टिक के बकेट को धार दार हथियार से काटा गया आखिरकार कोबरा सांप निकल पाने में कामयाब हुआ जिसके वजह से उसकी जान बच गई तब जाकर दुकान मालिक ने राहत भरी सांस लिया फिर कोबरा सांप को सुरक्षित प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया हमें प्रति दिन कोबरा, करैत, अजगर, अहिराज, धमना, बेलिया करैत, दण्ड करैत, डार डोमी आदि सांपों के लिए 30 से जिले भर से कॉल आते हैं, जिसको रेस्क्यु करने के लिए हमारी संस्था के टीम पहुंच कर रेस्क्यु कर रहे हैं, सारथी ने सभी सामान्य लोगों से अपील किया है कि जहरीले से हमारे पहुंचने तक दूरी बना कर रखें और नजर बना कर रखें।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button