देश सदियों तक एकता और अखंडता के सूत्र में बंधा रहे। ऐसा संविधान बाबा साहब ने बनाया- डॉ रमन सिंह
आज भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट चौक स्थित डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं व समाज के लोगों के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि आज के दिन भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ उनके विचारों का अनुसरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देवे।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने जीवन भर जाति पाती के भेदभाव से ऊपर सबको साथ रहने का संदेश दिया। आज उन्ही के विचारानुसार भाजपा का नारा है सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास अर्थात जाति पाती के भेदभाव से परे सभी वर्गों के लिए समान रूप से विकास ।
बाबासाहेब के कार्यों को स्मरण करते हुए भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा देश सदियों तक एकता और अखंडता के सूत्र में बंधा रहे ऐसा संविधान बाबा साहब ने देश को दिया है।
उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में धारा 370 व विशेष राज्य के दर्जे का पहला विरोध बाबा साहब ने किया था। नेहरू जी से उनसे इस मामले में स्पष्ट मतभेद थे।
देश में छोटे राज्यों की परिकल्पना बाबा साहब ने की थी उन्हीं के चिन्हों पर चलते हुए अटल जी प्रशासन आम लोगों की पहुंच तक हो इसलिए छत्तीसगढ़ का निर्माण किया।
Live Cricket Info