राष्ट्रीय खबरें

शराब तस्कर ने दारोगा को गाड़ी से कुचला, पत्थर पर गिरते ही हो गई मौत; इलाके में दहशत

बेगूसराय

नावकोठी थाना में प्रतिनियुक्त दारोगा खामस चौधरी मंगलवार की रात अपने कर्तव्य पालन के दौरान लगभग 1230 बजे रात में बलिदानी हो गए। शराब तस्कर को धर दबोचने के लिए उन्हें बूढी गंडक नदी के छतौना पुल पर अन्य तीन होम गार्ड के जवान के साथ भेजा गया था। लेकिन शराब तस्कर ने अपनी गाड़ी से जोरदार टक्कर मार दी।

 

इस संबंध मे पूछने पर जिले के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि नावकोठी थानाध्यक्ष को मंगलवार की रात में सूचना मिली थी कि एक शराब तस्कर आल्टो कार से शराब लेकर छतौना बूढी गंडक नदी पुल के रास्ते से गुजरने वाला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

जिसे धर दबोचने के लिए बूढी गंडक नदी के छतौना पुल पर नावकोठी थाना में प्रतिनियुक्त दारोगा खामस चौधरी  के साथ अन्य तीन होम गार्ड के जवान को वहां पर भेजा गया था।

दारोगा और अन्य तीन होमगार्ड के जवान छतौना बूढी गंडक नदी पुल पर अपने गश्ती गाड़ी को लगाकर सड़क पर खड़े थे।

आल्टो कार के ड्राइवर ने मारी टक्कर

शराब ले जा रहे आल्टो कार के ड्राइवर ने जैसे ही पुलिस गाड़ी को देखी वैसे ही अपनी गाड़ी की स्पीड को और बढ़ा दिया और सामने में खड़े दारोगा खामस चौधरी को धक्का मारते हुए गाडी लेकर भाग गया।

जिसमें दारोगा खामस चौधरी  नीचे पत्थर पर गिर गए और वही घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। इस घटना में एक होमगार्ड का जवान भी घायल हुए हैं। जिनका ईलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में अभी चल रहा है।

एसपी ने बताया कि अपने कर्तव्य पालन के दौरान दरोगा खामस चौधरी बलिदानी हो गए। इस घटना के बाद डीएसपी बखरी और नावकोठी थाना प्रभारी को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button