राज्य समाचार

सीएम साय को कारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल होने मिला निमंत्रण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शुक्रवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को कारगिल विजय दिवस पर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए परिषद को धन्यवाद देते हुए उनके इस पहल की सराहना की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

परिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर परिषद द्वारा मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद जवानों का पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि दी जाती है। साथ ही शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाता है।

परिषद की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश के 16 जिलों में युवाओं को मानवीय संस्कार और राष्ट्र सेवा के लिए सेना ने शामिल होने का प्रशिक्षण उनके द्वारा दिया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व कारगिल सैनिक खेमचन्द निषाद, दीनालाल साहू, रोहित कुमार, रूपेन्द्र साहू और विजय कुमार डागा उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button