राज्य समाचार

कांकेर में डेली मार्केट की सराफा दुकान से डेढ़ लाख के जेवर हुए पार।

Spread the love

डेली मार्केट स्थित सराफा दुकान से शटर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर की चोरी हो गई।घटना के बाद दुकान के बगल में रहने वाले ने शटर खुला देख व्यापारी को फोन कर इसकी सूचना दी, तब चोरी की जानकारी हुई। नगदी समेत कुल 1.60 लाख रुपए की चोरी हुई है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

शहर के मांझापारा निवासी विजय सोनी रोज की तरह शहर के पुराने दैनिक बाजार में मा शारदा ज्वेलर्स के नाम सराफा दुकान हैं। आठ अप्रैल को रोज की तरह विजय सोनी अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। नौ अप्रैल तड़के सुबह पौने चार बजे दुकान के पास ही रहने वाले लोकेश पुरी गोस्वामी ने फोन करके उन्हें सूचना दी कि आपके दुकान के शटर खुला हुआ है। सूचना पर तत्काल विजय सोनी व उनका पुत्र सोमशे दुकान पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था और दुकान का शीशा भी टूटा हुआ था। दुकान के अंदर रखा हुआ चांदी का 34 जोड़ी पायल, दो जोड़ी पायजेब, तीन नग रूपया वाला छल्ला, 10 चांदी का सिक्का, चुड़ी, बिछिया जैसे और भी चांदी जेवर सहित पांच हजार रुपये नगद साथ ही ग्राहकों को दिखाने के लिए रखी आर्टिफिसियल ज्वेलरी चुटकी, चुड़ी, चुड़ा व सेम्पल को अज्ञात चोरों ने चोरी पार कर दिया। सोमेश सोनी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस थाना में दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button