राजनीतीराज्य समाचारराष्ट्रीय खबरें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ली यातायात अधिकारियों की समीक्षा बैठक

शहर की यातायात तो सुगम सुरक्षित बनाने तथा उल्लंघनकर्ताओ पर सख्ती पूर्वक कारवाही करने दिए निर्देश।

मानक के विपरीत Modify silence लगाने वाले वाहन चालक तथा लगाने वाले दुकानदारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आईटीएमएस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अधिक से अधिक ई चालान कार्रवाई करने के दिए निर्देश 

पटाखों की आवाज निकलने वाले साइलेंसर लगे वाहनों एवं ऐसे साइलेंसर बेचने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्यवाही करने दिए निर्देश

नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्ती पूर्वक कार्यवाही की जावे ऐसे उल्लंघन कर्ताओं पर अनिवार्य रुप से लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर प्रशांत अग्रवाल द्वारा आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया थे जहाँ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री एम आर मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री सदानंद सिंह विंध्यराज, श्री कामता सिंह दीवान, श्री सतीश कुमार ठाकुर सहित यातायात रायपुर में पदस्थ निरीक्षक निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का अवलोकन किया गया।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर प्रशांत अग्रवाल द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सरल सुगम सुरक्षित बनाने एवं गर्मी के मौसम को देखते हुए आवश्यकतानुसार सुरक्षा उपाय करते हुए अपना कर्तव्य निर्वहन करने बताया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button