राज्य समाचार

लोहे की पाईप से अपने भाई का सिर फोड़ा,मामला दर्ज

रायपुर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।   बिना जानकारी के सामान बेचने का विरोध करने पर शख्स ने लोहे की पाईप से अपने भाई का सिर फोड़ डाला। पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। शिकायत के मुताबिक मोहम्मद ईशाक का गैरेज है, जिसमें भाई का भी हिस्सा है।

2 मार्च को मोहम्मद इकबाल अवन्ति विहार गैरेज पहुंचा और अपने भाई से बिना पूछे गैरेज का सामान बेचने लगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जिसका विरोध करने पर मोहम्मद इक़बाल गाली गलौज पर उतर आया और इतना ही नहीं लोहे की पाईप से अपने भाई मोहम्मद ईशाक के सिर पर हमला किया। हमले में पीड़ित को गंभीर चोंट आई है।

सिर में कई टांके लगे हुए है। बता दें कि घटना की जानकारी पीड़ित की बेटी ने पुलिस को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए

आरोपी मोहम्मद इकबाल के खिलाफ धारा 296 , 115 (2) और 351 (2) के तहत कार्रवाई की गई है। फ़िलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button