राज्य समाचार

आश्रम में शिक्षक की लाश मिली, पुलिस ने शव को फंदे से उतारा

Spread the love

बीजापुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। जिले के उसूर ब्लॉक अंतर्गत बालक आश्रम कोरसागुड़ा में पदस्थ शिक्षक सन्नू राम उसेंडी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नारायणपुर जिले का निवासी था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिक्षक ने मोबाइल पर किसी से बातचीत के दौरान ही यह आत्मघाती कदम उठाया।

बताया जा रहा है कि, कुछ महीने पहले ही शिक्षक की सगाई हुई थी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया हैं। घटना की सूचना मिलते ही बीईओ समेत शिक्षा विभाग की टीम आश्रम पहुँची और पुलिस को जानकारी दी गई।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कमरे को सील कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना के बाद से शिक्षा विभाग और परिजनों में शोक की लहर है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button