राज्य समाचार

मुख्यमंत्री ने किया पुलिस परफॉर्मेंस सेंटर का शुभारंभ

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर के लालबाग पुलिस कोर्डिनेशन सेंटर परिसर में नवनिर्मित पुलिस परफॉर्मेंस सेंटर (आधुनिक जिम) का उद्घाटन किया। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा निर्माण किए जा रहे शहीद स्मारक स्थल (वॉर सेमेट्री) के मॉडल का भी अवलोकन किया। यह स्मारक लगभग 150 करोड़ की लागत से बनेगा।
पुलिस परफॉर्मेंस सेंटर लगभग एक करोड़ की राशि से बनाया गया है। यहां व्यायाम के लिये अत्याधुनिक मशीने और उपकरण लगाए गए हैं। शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भी एक मशीन पर वर्जिश किया। वॉर सेमेट्री (शहीद स्मारक स्थल) का निर्माण जगदलपुर शहर के आमागुड़ा चौक के पास होगा, जिसमें शहीदों के नामों का उल्लेख किया जाएगा।
इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, स्वास्थ्य मंत्री श टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, सांसद दीपक बैज, विधायक रेखचन्द जैन, मुख्य सचिव सुनील कुजूर, डी.जी.पी. डी.एम. अवस्थी, स्पेशल डी.जी. नक्सल ऑपरेशन गिरधारी नायक, बस्तर आई.जी. विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर अमृत खलखो, कलेक्टर डॉ. अयाज तम्बोली, सहित जनप्रतिनिधि और अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button