राज्य समाचार

महाराष्ट्र सीमा पर जवानों के साथ मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए

बागनदी क्षेत्र के सीतागोटा जंगल में सर्चिंग पर निकले थे डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप के जवान सातों नक्सलियों के शव, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

Spread the love

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शनिवार को डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 7 नक्सली मारे गए। मौके से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया। छत्तीसगढ़ के पुलिस प्रमुख डीएम अवस्थी ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक, डीआरजी के जवान शनिवार सुबह 8 बजे बागनदी इलाके में सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान जवानों को महाराष्ट्र सीमा से सटे शेरपार और सीतागोटा के बीच पहाडय़ों में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके लिए डीआरजी के साथ ही छत्तीसगढ़ आम्र्स फोर्स (सीएएफ) और जिला पुलिस बल को रवाना किया गया। इसके बाद जवानों ने नक्सलियों पर धावा बोला। कार्रवाई में सात नक्सली मारे गए। जवानों ने नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया है। एके-47, समेत बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button