17/04/2026

खरीद-फरोख्त कांग्रेस का चरित्र रहा है- भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रय संतोष पाण्डेय, गिरधर गुप्ता और डॉ. सुभाऊराम कश्यप ने संयुक्त बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी।
भाजपा प्रदेश महामंत्रियों ने कांग्रेस को दुविधाजन्य हताशा से ग्रस्त बताते हुए कहा कि सरकार बनाने का दावा करने वाले कांग्रेस नेता अपने प्रत्याशियों की खरीद-फरोख्त को लेकर भी सशंकित हैं। कांग्रेस नेताओं को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि खरीद-फरोख्त या जोड़-तोड़ की राजनीति करके सत्ता पाना कांग्रेस का ही राजनीतिक चरित्र रहा है। सन् 2003 में कांग्रेस अपना यह परिचय दे चुकी है। भाजपा जनादेश का विनम्र भाव से सम्मान करती है और स्वस्थ लोकतांत्रिक व संसदीय परम्पराओं के प्रति दृढ़ विश्वास रखती है। फिर जिस कांग्रेस के नेताओं को अपने प्रत्याशियों की दलीय निष्ठा पर ही पक्का भरोसा नहीं है, उन पर प्रदेश की जनता आखिर क्यों और कैसे भरोसा करेगी?
भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के नेता भारी मतदान के कारण इतने ज्यादा कन्फ्यूज हो गए हैं कि उन्हें अब दिन में भी सत्ता के ख्वाब आ रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि 11 दिसम्बर को मतगणना के बाद कांग्रेस नेता दिन में ख्वाब देखने के बजाय तारे गिनते नजर आएंगे।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News