मनोरंजन

फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को कर रहे हैं शादी, जावेद अख्तर ने बताया वेडिंग प्लान

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेपिछले काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं. दोनों की शादी को लेकर कई बार चर्चाएं हुईं कि जल्द दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. हाल ही में दोनों की शादी की तारीख सामने आई, दोनों 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इस बात पर होने वाले दूल्हा-दुल्हन का तरफ से कोई बयान नहीं आया है, लेकिन दूल्हा के अब्बा यानी जावेद अख्तर की तरफ से मुहर लगा दी गई है. उन्होंने बताया कि फरहान और शिबानी दोनों शादी के बंधन में 21 फरवरी को बंध जाएगा. दोनों की शादी खंडाला स्थित जावेद फैमिली होम में बेहद सादगी से होगी.

अभी मेहमानों को नहीं भेजा न्यौता
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की 21 फरवरी को होने वाली शादी पर मुहर लगाते हुए जावेद अख्तर ने बताया कि कोविड -19 महामारी के प्रतिबंधों के कारण, कुछ चुनिंदा लोग ही शादी में शामिल होंगे. उन्होंने खुलासा खुलासा किया कि न्यौते अभी तक नहीं भेजे गए हैं, शादी के लिए कुछ मेहमानों को न्यौते जाने बाकी हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वेडिंग प्लानर्स संभाल रहे हैं तैयारियां
बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने बताया कि शादी की सारी तैयारियां वेडिंग प्लानर्स संभाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये एक इंटिमेट समारोह होगा.स्थिति को ध्यान में रखते हुए ये क्लियर है कि हम बड़े पैमाने पर किसी भी चीज को होस्ट नहीं कर सकते. इसलिए हम केवल कुछ लोगों को बुला रहे हैं. ये एक बहुत ही साधारण शादी होगी.

शिबानी को पसंद करता है पूरा परिवार
जावेद अख्तर ने इस दौरान होने वाली बहू की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार शिबानी को काफी पसंद करता है.

पहले मार्च में करने वाले थे शादी
इससे पहले कहा जा रहा था कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, मार्च 2022 में शादी करने वाले हैं. जिसके लिए दोनों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार कपल ने शादी के लिए अपनी ड्रेस और वेन्यू भी फाइनल कर लिया है. हालांकि, अभी तक कपल की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है और ना ही किसी तरह की प्रतिक्रिया दी गई है.

जग-जाहिर है फरहान-शिबानी का प्यार
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अक्सर दोनों को साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता है. दोनों का प्यार जग-जाहिर है. सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे को लेकर अपना प्यार जाहिर करने में जरा भी नहीं हिचकिचाते. यही नहीं, किसी भी इवेंट में भी शिबानी और फरहान को एक साथ ही स्पॉट किया जाता है.

फरहान अख्तर की ये है दूसरी शादी
फरहान अख्तर ने पहले हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी. साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया था. दोनों की दो बेटियां हैं- शाक्य और अकीरा. (news18.com)

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button