राज्य समाचार

सुकमा में सडक़ सुरक्षा पर निकले जवानों पर नक्सलियों का हमला

Spread the love

जगदलपुर, 30 जनवरी। आज सुबह सुकमा जिले में सडक़ सुरक्षा पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग की। मोर्चा संभालते हुए जवानों ने भी नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के बाद जवानों ने एक नक्सली का शव बरामद किया गया। घटना की पुष्टि बस्तर के आईजी सुंदरराज पी. ने की है।

रविवार की सुबह कोबरा 201 बटालियन व डीआरजी की संयुक्त पार्टी को सडक़ सुरक्षा देने के लिए रवाना किया गया था। इसी बीच चिंतलनार के तिम्मापुरम इलाके में बैठे नक्सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद मोर्चा संभालते हुए जवानों ने भी नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई शुरू की।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने एक नक्सली को ढेर किया है, जिसका शव को भी जवानों ने बरामद किया है। साथ ही कई नक्सलियों को मारे जाने का दावा जवानों ने किया है।

इधर, मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग गए। समाचार लिखे जाने दोपहर 12 बजे तक मुठभेड़ के बाद जवान अभी भी मौके पर मौजूद हैं और इलाके में सर्चिंग कर रहे हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button