September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
NHM कर्मियों ने लिया सामूहिक इस्तीफा का निर्णय, 4800 कर्मचारियों ने सौंपा त्यागपत्रखाद संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, उमेश पटेल के नेतृत्व में किसानों ने घेरा तहसीलयूरिया की कालाबाजारी : पटेल कृषि केंद्र का खाद गोदाम सीलरायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कारअनिश्चितकालीन हड़ताल पर सख्त कार्रवाई: 25 स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्तकरमा तिहार के रंग में डूबा मुख्यमंत्री निवास:करमा दलों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहितकोरबा जिले में लगातार बारिश से भूस्खलन, सड़कें बंद, लोगों को हो रही परेशानी,दूध-रोटी से लेकर कार-दवाओं तक, सब पर नया GST!गढ़ कलेवा में तीज मिलन कार्यक्रम आयोजित, महिला स्व सहायता समूहों ने लिया भागप्रदेश की महिला नेटबॉल टीम ने अपने नाम किया कांस्य पदक
छत्तीसगढ़राजनीती

छत्तीसगढ़ के बाद ओड़िशा की आईएएस भाजपा में

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। पड़ोसी राज्य ओड़िशा की महिला आईएएस अफसर अपराजिता सारंगी सरकारी नौकरी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गई हैं। दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुके देकर उनका भाजपा में स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर ओ.पी. चौधरी नौकरी से इस्तीफा देकर न सिर्फ भाजपा में आए बल्कि हाल ही में खरसिया से विधानसभा चुनाव भी लड़े हैं। अपराजिता सरंगी 1994 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह ओड़िशा कैडर से थीं। 2013 से केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर थीं। ग्रामीण विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत थीं और मनरेगा से संबंधित विभाग उनके पास था। उनके इस साल अक्टूबर महीने में ओड़िशा वापस लौटने की अटकलें थीं। इससे पहले ही सितंबर में ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन देकर यह संकेत दे दिया था कि राजनीति के पायदान की तरफ बढ़ रही हैं। विधिवत भाजपा प्रवेश हो जाने के बाद माना जा रहा है कि अपराजिता ओड़िशा की किसी हाई प्रोफाइल सीट से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

Related Articles

Check Also
Close