राजनीतीराज्य समाचार

सत्ता मद में चूर भाजपा नेता जनता को धमका रहे – कांग्रेस

रायपुर। नौकरशाह से नेता बने ओपी चौधरी और मंत्री राजेश मूणत पर चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को खुलेआम धमकाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति की है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार जाने वाली है लेकिन भाजपाइयों की हेकड़ी नही जा रही है।
शुक्ला ने एक बयान में कहा कि पन्द्रह साल सरकार में रह कर सत्ता की ताकत का दुरुपयोग करने की आदत के कारण भाजपाइयों में अहंकार आ गया है। जनता के मत को भाजपाई अपनी जागीर समझने लगे हैं। इसीलिए मंत्री मूणत वोट देने की कसम खिलाकर धमकी दे रहे हैं तो ओपी चौधरी उनको मत नहीं देने वाले पर कहर बन कर टूटने की धमकी दे रहे हैं। भाजपाई इस प्रकार की धमकियां देकर न सिर्फ जनता का अपमान कर रहे बल्कि देश के लोकतंत्र का भी अपमान कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता सत्ता मद में भूल रहे हैं कि आज जिस सत्ता के ताकत पर वो बेलगाम होकर राज्य की जनता को धमका रहे वह सत्ता उन्हें जनता ने ही दी है। फिर चुनाव आ गया है जनता इनको 12 और 20 नवम्बर को मतदान केंद्र में सबक सिखाएगी। तब ओ.पी. चौधरी को पता चलेगा कि जनता उन पर कैसे कहर बन कर टूटी है। जिन आकाओं के दम पर वे उछल रहे हैं हारने के बाद वही आका उन्हें नही पूछेंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button