August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
2 लाख के ईनामी नक्सली सहित 3 नक्सली गिरफ्तारमंत्री राजवाड़े ने शबरी एंपोरियम, और गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में हो रहा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजनफर्जी IPS ने रिपोर्टर को किया फोन, ठगी की कोशिशउपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षण
छत्तीसगढ़

नक्सली हिंसा से निपटने कानून व्यवस्था की समीक्षा

सीएम हाउस में थी बैठक

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज सवेरे राजधानी  रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर नक्सल हिंसा से निपटने के लिए संबंधित इलाकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में मुख्य सचिव अजय सिंह, गृह विभाग के प्रमुख सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह, प्रदेश पुलिस महानिदेशक ए.एन. उपाध्याय, विशेष पुलिस महानिदेशक (नक्सल अभियान) डी.एम. अवस्थी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में दंतेवाड़ा जिले के ग्राम अरनपुर और नीलवाया के जंगलों में कल हुई नक्सल हिंसा में दो पुलिस कर्मियों – उपनिरीक्षक रूद्रप्रताप सिंह और सहायक आरक्षक मंगलूराम तथा दूरदर्शन के कैमरामेन अच्युतानंद साहू की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया और इस नक्सल वारदात की कड़े शब्दों में निंदा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में और भी अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Check Also
Close