राजनीतीराज्य समाचार

स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, उमा भारती, रामकृपाल व अर्जुन मुंडा आज छत्तीसगढ़ में 

Spread the love

रायपुर। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, उमा भारती, रामकृपाल यादव  व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा आज सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रवास हैं। वे प्रथम चरण के 18 विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों और आम सभा में सम्मिलित होंगे ।
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राजनांदगांव जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी। स्मृति इरानी अपने तय कार्यक्रम के तहत दोपहर 2.45 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगी। हेलीकाप्टर से राजनांदगांव जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होने रवाना होंगी। दोपहर 3.15 बजे डोंगरगढ़, शाम 4.05 बजे  डोंगरगांव और शाम 4.55 बजे राजनांदगांव में आमसभा को संबोधित करेंगी। शाम 5.45 बजे रायपुर पहुंचेंगी और  शाम 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक  दोपहर 1.50 बजे मोहला मानपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे।  दोपहर 2.45 बजे मोहला मानपुर से प्रस्थान कर अंबागढ़ चौकी में  दोपहर 3.10 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। 4.05 अंबागढ़ चौकी से प्रस्थान कर 4.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। शाम 7.40 बजे दिल्ली रवाना होंगे। केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे खैरागढ़ में आमसभा को संबोधित करेंगीं। दोपहर 1.30 बजे हेलीकाप्टर से नागपुर रवाना होंगी।  केन्द्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव 11 बजे  कांकेर में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे पखांजुर में आमसभा को संबोधित करेंगे।  भोजन उपरांत भानुप्रतापपुर रवाना होंगे।  दोपहर 3 बजे भानुप्रतापपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे और शाम 7.40 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 11.10 बजे नारायणपुर से कोंटा प्रस्थान कर 11.30 बजे कोंटा में आमसभा को संबोधित करेंगे।  दोपहर 12.35 बजे कोंटा से बस्तर प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बस्तर (बकावंड) में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.15 बजे बस्तर से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे कोण्डागांव में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे।  कोंडागांव से शाम 4 बजे प्रस्थान कर शाम 5 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और  शाम 7 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button