राज्य समाचार
बीजापुर अंतर्गत एंड्रीपाल के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़
थाना मिरतुर क्षेत्र अंतर्गत एंड्रीपाल के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिल रही है. मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह साढ़े छह बजे मुठभेड़ हुई है. जवाबी कार्रवाई के बाद सामान छोड़ नक्सली जंगल की ओर भाग खड़े हुए
भैरमगढ़ एरिया कमेटी मिलिट्री इंटेलिजेंस इंचार्ज मोहन कड़ती की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी ने जवाबी कार्रवाई की है. मौके से टिफिन बम, डेटोनेटर, माओवादी साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री की बरामदगी हुई है.बता दें कि क्षेत्र में शासन प्रशासन के विरूद्ध विकास विरोधी रैलियों के लिये ग्रामीणों को बरगलाने में मोहन कड़ती की अहम भूमिका है.
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
