बलौदाबाजार-भाटापारा

रासायनिक हथियारों पर भारत ने जताई चिंता

भारत ने आईएस के हाथ रासायनिक हथियार लगने की जानकारी पर चिंता जताई है।

हेग। भारत ने रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के बढ़ रहे खतरे पर चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र की रासायनिक हथियारों की रोकथाम के लिए बनी संस्था के 89 वें सत्र में भारतीय प्रतिनिधि ने कहा, इंटरनेट के जरिये घातक रासायनिक पदार्थों की उपलब्धता और उसके इस्तेमाल के तरीके की जानकारी ने खतरे को बढ़ा दिया है।
आतंकी संगठन इसका कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इनका वह दुनिया के किसी भी हिस्से में इस्तेमाल कर सकते हैं। संस्था में भारत के स्थायी प्रतिनिधि वेणु राजामोनी ने कहा, आतंकी संगठन आईएस के हाथ रासायनिक हथियार लगने की जानकारी से भारत चिंतित है।
रासायनिक हथियारों पर नजर रखने वाले तंत्र से वह अनुरोध करता है कि वह इस ओर गंभीरता से ध्यान दे। इस बारे में सभी तरह की जांच पारदर्शी और भेदभाव से परे होनी चाहिए। स्पष्ट सुबूत के साथ निष्कर्ष पर पहुंचा जाना चाहिए।
भारतीय प्रतिनिधि ने ऑर्गनाइजेशन फॉर प्रवेंशन ऑफ कैमिकल वेंपंस के रासायनिक हथियारों की रोकथाम के प्रयासों की सराहना की। कहा, उसकी सक्रियता के चलते दुनिया काफी हद तक रासायनिक हथियारों की विभीषिका से बची हुई है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button