सरकार बदलते ही बदली राज्य अलंकरण की जूरी
रायपुर। सरकार ने राज्य अलंकरण सम्मान के लिए पूरे निर्णायक मंडल (जूरी) को बदल दिया है। भाजपा और संघ से जुड़े सदस्यों की जगह अलग-अलग क्षेत्र के प्रमुख लोगों को शामिल किया गया है। ज्यादातर कमेटियों की बैठक भी हो चुकी है और राज्य सम्मान के लिए अनुशंसा भी कर दी गई है।
संस्कृति विभाग द्वारा दाऊ मंदराजी लोक सम्मान, चक्रधर सम्मान, देवदास बंजारे सम्मान और पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान दिया जाता है। सरकार बदलते साथ ही इस बार सभी सम्मान की जूरी बदल दी गई है। भाजपा और संघ से जुड़े लोगों की जगह नए को शामिल किया गया है।
दाऊ मंदराजी सम्मान की जूरी में इंदिरा गांधी कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति के अलावा कविता वासनिक, पद्मश्री जीडी भारती, शेख इस्माइल और योग मिश्रा को शामिल किया गया है। चक्रधर सम्मान और देवदास बंजारे सम्मान की जूरी में भी खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कुलपति को रखा गया है। इसके अलावा चक्रधर सम्मान जूरी में अन्य सदस्यों ने रंगकर्मी मिनाज असद, राजकमल नायक, गिरीश पंकज और बालकृष्ण अय्यर को शामिल किया गया है।
देवदास सम्मान की जूरी में जेआर सोनी, रामदास कुर्रे, दिनेश जांगड़े, दिनेश बंजारे को रखा गया है। पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान की जूरी में डॉ. सुधीर शर्मा, विवेक वासनिक, वैभव शिव पांडे, अनिल तिवारी और शिवनाथ शुक्ला को रखा गया है।
Live Cricket Info