राज्य समाचार

जोगी पार्टी छोड़ परेश भाजपा में

रायपुर। प्रदेश में जोगी पार्टी को एक और झटका लगा है। पार्टी के बड़े नेता, खल्लारी के पूर्व विधायक परेश बागबाहरा ने जोगी पार्टी छोडक़र मंगलवार को यहां भाजपा की सदस्यता ले ली। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
श्री बागबाहरा, पूर्व मुख्यमंत्री जोगी पार्टी नेता अजीत जोगी के करीबी माने जाते रहे हैं। वे 2008 में खल्लारी विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतकर आए थे। 2013 में भी उन्हें कांग्रेस की टिकट मिली थी, लेकिन वे वहां चुनाव हार गए थे। इसके बाद वे एक तरह से हासिये पर चले गए थे। अब वे भाजपा से जुड़ गए हैं।
प्रदेश में जिस समय जोगी पार्टी का गठन हुआ, उस समय उन्होंने कांग्रेस से बागी होकर जोगी पार्टी का दामन थामा था। अब उन्होंने जोगी पार्टी से भाजपा का दामन थाम लिया है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद जोगी पार्टी के कई नेता पार्टी छोडक़र दूसरी पार्टी में चले गए हैं।
इसी क्रम में श्री बागबाहरा ने भी जोगी पार्टी को अलविदा कर दिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button