10/04/2026

ED की रेड,फॉरेन करेंसी की हेराफेरी में सहाना टूर एंड ट्रेवल्स के ऑफिस पर खंगाल रही कागजात

रायपुर। राजधानी रायपुर के चर्चित सहाना टूर एंड ट्रेवल्स के ऑफिस सहित कई ठिकानों में फॉरेन करेंसी की हेराफेरी की सूचना मिलने के बाद ईडी की टीम शुक्रवार सुबह राजधानी पहुंची। रायपुर के सहाना टूर एंड ट्रेवल्स के ठिकानों पर दबिश दी गई है।
फॉरेन करेंसी के साथ हेराफेरी का ये मामला बताया जा रहा है। हवाला से फॉरेन करेंसी को इधर से उधर करने को लेकर ईडी यहां छानबीन कर रही है. जानकारी के मुताबिक, सहाना टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक मनोज महेश्वरी के ठिकानों ईडी ने दबिश दी है, ईडी की टीम महेश्वरी के ठिकानों पर कागजात खंगाल रही है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

You may have missed Latest News