राजनीतीराज्य समाचार

मंतूराम के पक्ष में बोली कांग्रेस – भाजपा में सच बोलने वालों की जगह नहीं

रायपुर। भाजपा ने सोमवार शाम को मंतूराम पवार को निष्कासित करने की सूचना जारी की और आधे घंटे के भीतर कांग्रेस का मंतूराम के पक्ष में बयान आ गया। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा में सच बोलने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी का कहना है कि मंतूराम जब तक भाजपा और उसकी बी टीम के कहने पर काम करते रहे, तब तक भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह और नेता-प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक तक ने उनका सम्मान किया।
अंतागढ़ मामले में सच बोलते ही मंतूराम को भाजपा से बाहर निकाल दिया गया। त्रिवेदी ने मंतूराम के कांग्रेस प्रवेश की संभावना पर कहा है कि वे हमारे संपर्क में नहीं हैं। अभी तक मंतूराम ने कांग्रेस प्रवेश के लिए कोई आवेदन नहीं दिया है। अगर, वे आवेदन देते हैं तो गुण-दोष के आधार पर पार्टी नेतृत्व विचार करेगी।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button