राष्ट्रीय खबरें

पाकिस्तान ने पुंछ में तोड़ा सीजफायर, गांवों पर दागे मोर्टार; सेना का मुंहतोड़ जवाब

Spread the love

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि कृष्णा घाटी सेक्टर पर सुबह करीब पौने आठ बजे मोर्टार दागे गए और गोलीबारी की।
उन्हों बताया कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। आखिरी खबर मिलने तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी। प्रवक्ता ने बताया कि भारत की ओर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर-केरनी सेक्टर में एक सितम्बर को अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया था, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया था।
पुंछ और राजौरी जिले में जुलाई से अभी तक संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में छह सैनिकों और दो असैन्य नागरिकों की जान जा चुकी है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button