September 5, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईद मिलादुन्नबी पर दी शुभकामनाएँबांगो बांध के 6 गेट खुले, 43,988 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहादुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 70 लाख के 303 मोबाइल बरामद, कर्मचारियों को सम्मानित किया गयाओणम पर्व की धूम: कोरबा के टीपी नगर इंडियन कॉफी हाउस में मनाया गया भव्य उत्सवNHM कर्मियों ने लिया सामूहिक इस्तीफा का निर्णय, 4800 कर्मचारियों ने सौंपा त्यागपत्रखाद संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, उमेश पटेल के नेतृत्व में किसानों ने घेरा तहसीलयूरिया की कालाबाजारी : पटेल कृषि केंद्र का खाद गोदाम सीलरायपुर एनआईटी-एफआईई को राष्ट्रीय इन्क्यूबेटर पुरस्कारअनिश्चितकालीन हड़ताल पर सख्त कार्रवाई: 25 स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्त
छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल तो जन-जन के नायक बन चुके है – कांग्रेस

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

रायपुर। कांकेर सांसद मोहन मंडावी द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ किए जाने पर भाजपा नेतृत्व के द्वारा मंडावी को नोटिस दिए जाने को कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की खीझ बताया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेतृत्व किस-किस को नोटिस भेजेगा। आज पूरा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके कार्य कौशल की तारीफ कर रहा है।
श्री शुक्ला ने कहा कि भाजपा के वो कार्यकर्ता और नेता जो छत्तीसगढ़ से प्यार करते है उन्हें भी अब यह महसूस होने लगा है कि छत्तीसगढ़ का भविष्य और राज्य का विकास भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य बनने के 19 साल बाद पहली राज्य के लोगो को ऐसा लग रहा है कि उनकी सरकार का मुखिया उनका अपना है जो राज्य के उन्नति के साथ राज्य की संस्कृति के भी संरक्षण पर भी ध्यान दे रहे है। किसान खुश हैं उनकी फसल का पूरा दाम मिल रहा धान 2500 रु में खरीदा गया। किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के द्वार खोल दिये गए। अनुसूचित जाति, जनजाती, पिछड़े वर्ग तथा सामान्य वर्ग सभी को अनुपातिक प्रतिनिधित्व देने के लिए संवैधानिक प्रावधान किए गए। राज्य के लोगो को पहली बार ऐसा लग रहा सरकार उनके लिए काम कर रही है हर आदमी को सरकार तक अपनी पहुच होने का अहसास हो रहा। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा आम आदमी को परेशान करने की नीयत से बनाये गए जबरिया कानूनों में सुधार किया गया 5 डिसमिल तक जमीनों पर लगाई गई जबरिया रोक को हटा दिया गया। जमीनों के असंगत कलेक्टर गाइड लाइन की दर में 30 फीसदी की कमी की गई। 12वी तक बच्चों की शिक्षा मुफ्त की गई। महिलाओं और बच्चों को स्वस्थ करने कुपोषण के खिलाफ बड़ी लड़ाई भूपेश सरकार लड़ रही है।
श्री शुक्ला ने कहा कि सरकार लोगों के काम मे अवरोध पैदा करने के लिए नियम नहीं बना रही लोगों के विकास के रास्ते खोज रही है। यह संवेदन शील प्रशासन एक जननायक ही दे सकता है। अवसर तो रमन सिंह को भी मिला था पूरे पन्द्रह साल तक। इन पन्द्रह सालों में वे अपने कुनबे और चंद चाटुकारों के हितों की रक्षा में लगे रहे। वे चाहते तो जनसेवा के इस अवसर का भूपेश बघेल के समान उपयोग करते रमन अपनी जन नायक की छवि नही बना पाए तो इसमें उनका अपना दोष है। आज यदि भाजपा के सांसद, विधायक और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन नायक बता रहे है तब रमन सिंह खीझने और बौखलाने के बजाय आत्म अवलोकन करें, जबाबदार सरकार तो नही चला पाए कम से कम जिम्मेदार विपक्ष का नेता तो बन जाए।

Related Articles

Check Also
Close