राज्य समाचार

ग्रामीण बैंक में महिला के पास मिले 25 संदिग्ध नोट:50 रुपए के नोट UV लैंप की जांच में फेल;बैंक ने पुलिस से की शिकायत

Spread the love

रायपुर-   रायपुर के पंडरी इलाके में ग्रामीण बैंक में रुपए जमा कराने पहुंची महिला के पास से 50 रुपए के 25 संदिग्ध नोट मिले। इनकी कुल कीमत 1,250 रुपए है। बैंक कर्मचारियों ने UV लैंप से नोटों की जांच की, जिसमें कुछ जरूरी सुरक्षा फीचर नहीं मिले।   इसके बाद बैंक प्रबंधन ने पंडरी थाने में शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोटों के नकली होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पंडरी पुलिस के मुताबिक, घटना 12 नवंबर की है।

12,350 रुपए जमा कराने पहुंची थी महिला

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

दरअसल, जानकी वराठे नाम की महिला बैंक की पंडरी शाखा में अपने खाते में 12,350 रुपए जमा कराने पहुंची थी। उसने बैंक कर्मचारियों को 50 और 100 रुपए के नोट दिए। इसी दौरान कर्मचारियों को 50 रुपए के 25 नोट संदिग्ध लगे।

 

UV लैंप से जांच में नहीं मिले सुरक्षा फीचर

बैंक कर्मचारियों ने UV लैंप की मदद से नोटों की जांच की। इस दौरान नोटों में कुछ जरूरी सुरक्षा फीचर नहीं मिले। इसके बाद बैंक ने इन नोटों को संदिग्ध मानते हुए अलग कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

4 से ज्यादा संदिग्ध नोट मिलने पर FIR का प्रावधान

बैंक प्रबंधन ने पुलिस को दिए आवेदन में RBI के दिशा-निर्देशों का हवाला दिया है। इसके मुताबिक, एक ही लेन-देन में 4 से ज्यादा जाली नोट मिलने पर पुलिस में FIR दर्ज कराना जरूरी है। महिला के पास से 25 संदिग्ध नोट मिलने के बाद बैंक ने पुलिस से शिकायत की है।

नोट कहां से मिले, इसकी जांच कर रही पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नोट वास्तव में नकली हैं या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि ये नोट महिला तक कहां से पहुंचे और उसने इन्हें कहां से हासिल किया था। फिलहाल नोटों के नकली होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button