राज्य समाचार

देर रात ट्रक के खराब होने की वजह से नेशनल हाईवे 30 पर एक बार फिर से लगा लंबा जाम,

Spread the love

06.05.23| छत्तीसगढ़ में शुक्रवार की रात नेशनल हाईवे 30 पर एक बार फिर से लंबा जाम लग गया। आयरन ओर से भरा एक ट्रक केशकाल घाट में खराब हो गया। बीच सड़क पर टर्निंग पॉइंट में ट्रक के खराब होने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। जिससे मार्ग बाधित हो गया। हालांकि, प्रशासन की टीम ने कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद मार्ग बहाल करवा दिया है। इस जाम की वजह से राजधानी रायपुर से दक्षिण बस्तर के लिए आ रही यात्री बसें समय से लेट हो गईं। इससे लोग भी परेशान होते रहे।

बताया जा रहा है कि, केशकाल घाट के 8वें मोड़ में ट्रक खराब हुआ था। बीच सड़क में टर्निंग पॉइंट में ट्रक के खराब होने की वजह से घाट से आवागमन बाधित था। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, जगदलपुर से राजधानी रायपुर आने-जाने वाली वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इस बात की खबर जब पुलिस को मिली तो फौरन पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने एक-एक कर पहले छोटी वाहनों को निकालने की कोशिश की। फिर किसी तरह से ट्रक को रास्ते से किनारे किया गया। जिसके बाद अन्य बड़ी वाहनों को निकाला गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button