राज्य समाचार

दुष्कर्म मामले में स्कूल ने तीसरे नाबालिग को भी थमाई TC

Spread the love

रायपुर। राजधानी के एक स्कूल में छह वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में स्कूल ने तीसरे नाबालिग को भी टीसी थमा दी है। दुष्कर्म मामले में पांचवीं कक्षा के तीन नाबालिगों को स्कूल ने एक-एक कर स्कूल से बाहर कर दिया। शुक्रवार को दो नाबालिगों को टीसी दी गई, वहीं तीसरे को शनिवार को स्कूल ने टीसी दी। मामला गंभीर होने की वजह से पुलिस कोई भी किसी भी तरह की कोताही नहीं बरत रही है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने मामले को बाल कल्याण को सौंप दिया है। अब जांच कई स्तरों पर की जा रही है। बाल कल्याण विभाग, बाल संरक्षण आयोग, स्कूल प्रबंधन, बाल कल्याण समिति द्वारा जांच की जा रही है। वहीं इस मामले को गंभीरता से देखते हुए कलेक्टर ने भी जांच रिपोर्ट मांगी है।

Live Cricket Info

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button