राज्य समाचार

प्रिया को मिला मिस इंडिया पॉपुलर का खिताब

रायपुर। 25 मई को गोआ में आयोजित ग्लोबल इंडिया एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाऊस द्वारा मॉडलिंग प्रतियोगियता ग्लोबल मिस्टर एंड मिस. इंटरनेशनल इंडिया यूनिवर्स 2019 में छत्तीसगढ़ की बेटी प्रिया को मिस इंडिया पॉपुलर के खिताब से नवाजा गया।इस प्रतियोगिता में देश भर से 156 प्रतिभागियों ने शिरकत की थी। जिसमे छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से प्रिया पटेल ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया और यह टाइटल अपने नाम किया ।यह आयोजन अपने तरीके से एक अनोखा आयोजन था जिसमे एक्सपट्र्स द्वारा 1 हफ्ते तक पहले ट्रेनिंग दी गयी जिसमे हेयरस्टाइल, मेक-अप, इंट्रोडक्शन, ड्रेसिंग सेंस, एक्सेसरीज, पोसेस, फेस एक्सप्र्रशन आदि की बारीकियां सीखायी गयी।वही प्रिया की इस टाइटल की जीत से रायपुर सहित पूरे प्रदेशवासियों में उत्साह का माहौल है । वही बताया ग्लोबल मिस्टर एंड मिस. इंटरनेशनल इंडिया यूनिवर्स 2019 का खि़ताब जीत कर आयी प्रिया ने इस जीत का श्रेय अपने माता श्रीमती विमला पटेल व पिता बद्रीप्रसाद पटेल व् अपने सभी दोस्तों को दिया।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button