थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध सरकंडा पुलिस की कार्यवाही

एक आरोपी गिरफ्तार
सरकंडा
श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर विशेष कार्यवाही।
दिनांक 21.11.2026 को थाना सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रभात चौक क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने के उद्देश्य से शराब रखे हुए है। प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए गवाहों को अवगत कराया गया तथा विधिवत मुखबिर सूचना पंचनामा तैयार किया गया।
इसके पश्चात पुलिस टीम शासकीय वाहन से विवेचना सामग्री एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ रवाना होकर प्रभात चौक पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर एक संदेही व्यक्ति सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में शराब रखे हुए मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दीपक खटिक, पिता कोमल खटिक, उम्र 35 वर्ष, निवासी टिकरापारा मोची मोहल्ला, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.) बताया।
संदेही की सहमति एवं गवाहों की उपस्थिति में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सफेद प्लास्टिक बोरी के भीतर अवैध शराब बरामद की गई। गवाहों के समक्ष गिनती एवं माप करने पर निम्नलिखित सामग्री मिली:
* गोवा स्पेशल के 25 नग (प्रत्येक 180 ml, कुल 4.500 लीटर), अनुमानित कीमत ₹3,000।
* यूनिक देशी मसाला के 08 नग (प्रत्येक 180 ml, कुल 1.440 लीटर), अनुमानित कीमत ₹800।
* कुल जप्त शराब: 33 नग, कुल मात्रा 5.940 लीटर, कुल अनुमानित कीमत ₹3,800।
आरोपी को शराब रखने व बिक्री करने संबंधी वैध दस्तावेज अथवा लाइसेंस प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, जिस पर उसने कोई वैध कागजात या लाइसेंस न होने की बात लिखित में दी। इसके बाद गवाहों के समक्ष विधिवत जप्ती पत्रक तैयार कर शराब जप्त की गई तथा उसे सीलबंद कर सील पंचनामा बनाया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पाया जाने पर उसे दिनांक 21.11.2026 को शाम 19:22 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए उसकी गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई। मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Live Cricket Info