राष्ट्रीय खबरें

प्रियंका गांधी ने पूछा: यूपी सरकार से लड़कियों की आवाज सुनी जाएगी या नहीं?

Spread the love

खास बातें
प्रियंका ने पूछा अपराधियों के खिलाफ बोलने पर आवाज सुनी जाएगी या नहीं
प्रियंका ने बाराबंकी में एक छात्रा द्वारा पुलिस से सवाल किए जाने संबंधी खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया
पिछले रविवार को सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई थी
उन्नाव बलात्कार पीड़िता के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में राज्य की हर लड़की के मन में यही सवाल है कि अपराधियों के खिलाफ बोलने पर उसकी आवाज सुनी जाएगी या नहीं।
प्रियंका ने बाराबंकी में एक छात्रा द्वारा पुलिस से सवाल किए जाने संबंधी खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया कि अगर कोई रसूख़ वाला-बड़ा इंसान कुछ गलत करता है तो उसके खिलाफ हमारी आवाज सुनी जाएगी क्या? यह बाराबंकी की एक छात्रा का ‘बालिका जागरूकता रैली’ के दौरान उप्र सरकार से पूछा गया सवाल था।उन्होंने कहा कि यही सवाल आज उप्र की हर महिला व बच्ची के मन में है। भाजपा जवाब दो।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (उत्तर) आरएस गौतम आनंद भवन स्कूल में लड़कियों के लिए सुरक्षा जागरूकता अभियान ‘बालिका सुरक्षा जाग्रत अभियान’ में बोल रहे थे। गौतम ने कहा कि लड़कियों को सतर्क रहना चाहिए, और अगर उन्हें लगता है कि उनके साथ कुछ भी गलत हो रहा है, तो उन्हें तुरंत टोल-फ्री नंबर पर कॉल करना चाहिए।
गौरतलब है कि पिछले रविवार को सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई थी । हादसे में पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button