राज्य समाचार

युवक की रॉड मारकर हत्या: पिता-पुत्र ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

 

बालोद।   बालोद पुलिस को हत्या के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गांव के ही एक युवक की पुरानी रंजिश के चलते पिटाई कर दी थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। यह पूरा मामला देवरी थाना के खैरा गांव का है। 28 जुलाई को गांव के ही आरोपी हीरामन सिंह पिता बनवारी राम सिन्हा (51) और कामेंद्र सिन्हा पिता हिरामन (26) ने पुरानी रंजिश के चलते हितेश सिन्हा पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

इस घटना में हितेश के शरीर में 20 से ज्यादा जगह पर फैक्चर आया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए देवरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान हितेश की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज किया और बुधवार को आरोपी पिता-पुत्र हीरामन सिंह और कामेंद्र सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को  कोर्ट  में पेश करने के बाद उसे ज्यूडिशियल रिमांड में जेल भेज दिया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button