मेगा रक्तदान महोत्सव: रायपुर में 5 जुलाई को होगा आयोजन, सांसद और स्वास्थ्य मंत्री को निमंत्रण


रायपुर । मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन, रोटरी क्लब ऑफ कॉस्मो दिवास, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर इन्फिनिटी एवं इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन के संयुक्त तत्वावधान में 5 जुलाई रविवार को मेगा रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

यह रक्तदान शिविर सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विमतारा हॉल, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित होगा। इस अभियान में एवं आशीर्वाद ब्लड सेंटर का विशेष सहयोग रहेगा। आयोजकों ने शहरवासियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं संस्थानों से इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। साथ ही कहा कि आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है।

“रक्तदान – महादान। आइए, मानवता की इस सेवा में सहभागी बनें और किसी के जीवन में नई उम्मीद बनें। आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह करना है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

Live Cricket Info