राज्य समाचार

उद्योग मंत्री व महापौर ने अपने मोबाईल में भरा डिजिटल स्व-गणना पत्रक

 

आमजन से की अपील, 30 अप्रैल तक अपने मोबाईल में भर लें अपना डिजिटल स्व-गणना पत्रक 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

कोरबा –   जनगणना-2027 के अंतर्गत आज प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने अपने निवास पर एवं महापौर  संजूदेवी राजपूत ने अपने निवास पर अपने स्वयं के मोबाईल में डिजिटल स्व-गणना पत्रक भरा तथा समस्त नागरिकबंधुओं से अपील की कि 30 अप्रैल 2026 तक वे अपने मोबाईल में स्व-गणना पत्रक भर लें, 01 मई से शासन द्वारा नियुक्त व प्रशिक्षित प्रगणक घर-घर पहुंचेगे एवं आपके द्वारा भरे हुये स्व-गणना पत्रक का परीक्षण कर वेरिफाई करेंगे एवं मकान सूचीकरण व विवरण दर्ज करेंगे।

 

यहॉं उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 के पहले चरण में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक डिजिटल रूप से स्व-गणना पत्रक नागरिकों के द्वारा भरा जाना है, तत्पश्चात 01 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण व मकानों की गणना आदि के विवरण प्रगणकों द्वारा दर्ज किये जाएंगे।

 

इसी परिप्रेक्ष्य में आज प्रदेश के उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने अपने कोहडि़या स्थित निवास एवं महापौर  संजूदेवी राजपूत ने कोरबा के राताखार बस्ती स्थित निवास में डिजिटल रूप से अपने मोबाईल में स्व-गणना पत्रक भरा तथा डिजिटल रूप से पूछे गये प्रश्नों के सही उत्तर दर्ज किये। उद्योग मंत्री  देवांगन एवं महापौर  राजपूत ने आमजन से अपील करते हुये कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इस जनगणना में हम सबको स्वयं डिजिटल रूप से स्व-गणना पत्रक भरने तथा डिजिटल रूप से पूछी गई जानकारी दर्ज करने की व्यवस्था भी हैै।

 

 

उन्होने कहा कि इसके लिये 30 अप्रैल तक का समय निर्धारित है, तत्पश्चात 01 मई से शासन द्वारा नियुक्त प्रगणक आपके पास पहुंचेगे तथा मकान सूचीकरण, मकानों की गणना व आपके द्वारा भरे गये डिजिटल स्व-गणना पत्रक को वेरिफाई करेंगे, 01 मई से 30 मई 2026 तक की अवधि में प्रगणक आपके घर जाकर जानकारी अवश्य दर्ज करंेगे।

इन 33 बिन्दुओं पर भरा जाएगा स्व-गणना पत्रक

डिजिटल जनगणना हेतु 33 बिन्दु निर्धारित किये गये हैं, जिन पर जानकारी संग्रहित कर सेन्सेस पोर्टल में दर्ज किया जायेगा, निर्धारित बिन्दुओं के अनुसार भवन नम्बर, मकान नम्बर, मकान के फर्श में प्रयुक्त सामग्री, मकान दीवार में प्रयुक्त सामग्री, मकान के छत में प्रयुक्त सामग्री, मकान के उपयोग, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, अनुसूचित जाति/जनजाति, मकान में कमरों की संख्या, परिवार में विवाहित दम्पतियों की संख्या, पेयजल का मुख्य स्त्रोत, पेयजल स्त्रोत की उपलब्धता, लाईट का मुख्य स्त्रोत, शौचालय की उपलब्धता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानघर की उपलब्धता, रसोई घर, एलपीजी पीएनजी कनेक्शन, खाना पकाने के लिये मुर्ख्य इंंधन, रेडियो/ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा, लेपटाप कम्प्युटर, टेलीफोन मोेबाईल फोन स्मार्ट फोन, साईकिल/स्क्रूटर/मोटरसाईकिल/मोपेड, कार/जीप /वैन आदि शामिल हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button