राज्य समाचार

मुरुम लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत दूसरे घायल का इलाज जारी…

Spread the love

 

कोरबा। कोरबा जिले के जटगा चौकी क्षेत्र के लालमट्ठा घरसा चढ़ान पर शनिवार को मुरुम (मिट्टी) से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर चढ़ाई पर चढ़ रहा था। हादसे में ट्रैक्टर चालक बनवारी लाल पटेल (40) दबकर मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर में सवार दूसरा व्यक्ति भी हादसे में घायल हो गया। उसे तुरंत ग्रामीणों की मदद से पास के अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

सूचना मिलते ही जटगा चौकी प्रभारी भीमसेन यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत कार्य कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में हादसे की वजह चढ़ाई पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ना और ओवरलोड होना माना जा रहा है। रिश्तेदारों ने बताया कि बनवारी लाल खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button