राज्य समाचार
महापौर संजू देवी राजपूत जी ने सपरिवार किए प्रभु जगन्नाथ के दर्शन

कोरबा। कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत जी ने सपरिवार पवित्र धाम जगन्नाथ पुरी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन कर प्रदेश एवं नगरवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर महापौर राजपूत जी ने कहा कि प्रभु जगन्नाथ की कृपा से समाज में सद्भाव, सेवा और जनकल्याण की भावना निरंतर सशक्त होती है। उन्होंने कोरबा नगर के सर्वांगीण विकास, नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
जगन्नाथ धाम की आध्यात्मिक और दिव्य अनुभूति ने पूरे परिवार को श्रद्धा एवं भक्ति से अभिभूत कर दिया। महापौर जी ने प्रभु के श्रीचरणों में नमन करते हुए सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। 
