राज्य समाचार

सियान गुड़ी बनी बुजुर्गों की नई पहचान, विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया हरित भविष्य का संदेश 

Spread the love

कोरबा। जिले के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक, सुरक्षित एवं सक्रिय जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित “सियान गुड़ी” बुजुर्गों के लिए एक आदर्श डे-केयर एवं सामाजिक केंद्र के रूप में उभर रही है। जय शकुन्तला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित यह केंद्र वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक जुड़ाव, स्वास्थ्य संरक्षण, मानसिक सशक्तिकरण एवं मनोरंजन का एक सशक्त मंच उपलब्ध करा रहा है।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

वातानुकूलित सुविधाओं से युक्त सियान गुड़ी में बुजुर्गों के लिए प्रार्थना, योग, व्यायाम, स्वास्थ्य परीक्षण, फिजियोथेरेपी, पुस्तकालय, समाचार पत्र, टीवी, संगीत, कैरम, शतरंज सहित विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। साथ ही संतुलित एवं पौष्टिक भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। यहां बुजुर्गों को अकेलेपन से बाहर निकालकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके अनुभवों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सियान गुड़ी परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं एवं बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए प्रेरित किया।

 

बुजुर्गों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर सियान गुड़ी के सदस्यों ने संदेश दिया कि “सियानों का अनुभव और युवाओं का उत्साह मिलकर हरित, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य का निर्माण कर सकता है।” कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।

 

सियान गुड़ी का संदेश:”सियान हैं प्रकृति के सच्चे संरक्षक। आइए, उनके अनुभवों से सीखकर पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाएं।”

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button