राज्य समाचार

झारखंड में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी : 27 माओवादियों ने किया सरेंडर, भारी मात्रा में जमा किए हथियार

Spread the love

जगदलपुर  ।  झारखंड में सुरक्षा बलों को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। राज्य के इतिहास में पहली बार 27 माओवादियों ने एक साथ सरेंडर किया है। रांची पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा और CRPF अधिकारियों की मौजूदगी में इन नक्सलियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

 

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

सरेंडर करने वालों में सारंडा और कोल्हान क्षेत्र के सक्रिय माओवादी और प्रतिबंधित संगठन JJMP के उग्रवादी शामिल हैं। इनमें 8 हार्डकोर नक्सली ऐसे भी हैं, जिन पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था। 6 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये, एक पर 2 लाख और एक महिला माओवादी पर 1 लाख रुपये का इनाम था।

 

नक्सलियों ने सरेंडर के दौरान INSAS राइफल, SLR, पिस्टल, हजारों कारतूस और वॉकी-टॉकी समेत भारी मात्रा में हथियार भी जमा कराए। पुलिस के मुताबिक ये सभी उग्रवादी हत्या, सुरक्षाबलों पर हमला, विस्फोट और लेवी वसूली जैसे 426 मामलों में शामिल रहे हैं। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी सरेंडर करने वाले नक्सलियों को आर्थिक सहायता और पुनर्वास का लाभ दिया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button