राज्य समाचार

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद, गोली चलने की सूचना से मचा हड़कंप

भिलाई(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। शहर के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर कैंप-1 में रविवार देर रात गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसमें एक युवक ने कथित तौर पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। हालांकि, अभी तक गोली चलने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही छावनी थाना प्रभारी मोनिका नवी पांडे और सीएसपी हरीश पाटिल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि छावनी के आदर्श नगर कैंप में गोली चलने की सूचना मिली है। पुलिस अभी-अभी मौके पर उपस्थित हुई है और विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले की तस्दीक के उपरांत ही अलग से जानकारी दी जा सकेगी। गोली चलने के सबूत अभी तक नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस में जुटी हुई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button