ब्रेकिंग न्यूज़राज्य समाचाररोचक तथ्य

ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्युज नेटवर्क के खबर का असर: बालको-वेदांता पर उठते सवालों के बीच मीडिया ब्लॉक का आरोप, संवाद से बचने के आरोपों ने बढ़ाई पारदर्शिता की मांग

विशेष रिपोर्ट ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्युज नेटवर्क

खसरा 543/1 से जुड़े भूमि और पर्यावरणीय मुद्दों पर लगातार सामने आ रही खबरों के बीच अब एक नया विवाद जुड़ गया है। बालको-वेदांता प्रबंधन पर आरोप है कि कंपनी के संवाद/संचार प्रमुख विजय बाजपेई द्वारा “ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्यूज़ नेटवर्क” से जुड़े कई ग्रुप और संपर्क नंबरों को ब्लॉक कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय मीडिया व जनहित से जुड़े लोगों का कहना है कि वे पिछले कुछ समय से भूमि उपयोग, दस्तावेज़ों में कथित विसंगतियों और पर्यावरणीय मुद्दों पर लगातार सवाल उठा रहे थे और रिपोर्ट प्रकाशित कर रहे थे। उनका आरोप है कि इन्हीं खबरों के बाद यह कार्रवाई की गई।

मीडिया प्रतिनिधियों के अनुसार, उन्होंने कंपनी के पक्ष को जानने के लिए कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन या तो जवाब नहीं मिला या संबंधित अधिकारी फोन पर प्रतिक्रिया देने से बचते रहे। उसके बाद ग्राम यात्रा छत्तीसगढ़ न्युज नेटवर्क के सभी ग्रुप और नंबरों को ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया गया।

इस घटनाक्रम के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि:

– क्या आलोचनात्मक रिपोर्टिंग के कारण मीडिया को ब्लॉक किया गया?
– क्या कंपनी पारदर्शिता के साथ अपने पक्ष को सार्वजनिक करेगी?
– क्या संवाद से दूरी बनाना समाधान है या सवालों को और बढ़ाता है?

स्थानीय पत्रकारों व जन-मानस का कहना है कि वे तथ्यों के आधार पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं और उनका उद्देश्य केवल जनहित के मुद्दों को सामने लाना है।

वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में संबंधित संस्थानों को चाहिए कि वे आरोपों पर स्पष्ट, लिखित और सार्वजनिक जवाब दें, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके और अनावश्यक भ्रम न फैले।

अब नजरें आगे की कार्रवाई पर:
यह पूरा मामला अब केवल आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और मीडिया के साथ संवाद का भी प्रश्न बन गया है। आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि संबंधित पक्ष इस पर क्या आधिकारिक प्रतिक्रिया देता है।

सवालों से घिरा बालको-वेदांता प्रबंधन, जवाब से बचने के आरोप—चुप्पी क्यो

आरोप है कि कंपनी के संवाद प्रमुख विजय बाजपेई से लगातार संपर्क करने के प्रयास किए गए, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट और ठोस जवाब सामने नहीं आया।

स्थानीय मीडिया का कहना है कि जिन मुद्दों पर जवाब अपेक्षित था—जैसे भूमि रिकॉर्ड में विसंगति, शासकीय/वनभूमि उपयोग और पर्यावरणीय प्रभाव—उन पर सीधी प्रतिक्रिया देने से बचा जा रहा है।

* *अब उठ रहे हैं सीधे और कड़े सवाल:*

– *अगर सब कुछ नियमों के अनुसार है, तो जवाब देने में हिचक क्यों?*
– *संवाद से दूरी क्यों—क्या छिपाने की कोशिश हो रही है?*
– *मीडिया के सवालों से बचना क्या जवाबदेही से बचना नहीं है?*

*स्थानीय स्तर पर बढ़ती चर्चाओं के बीच यह साफ है कि चुप्पी अब सवालों को और गहरा कर रही है।*

***100 बात की एक बात जनता का सवाल सीधा है:
“जवाब कब मिलेगा?”***

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button