ब्रेकिंग न्यूज़

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक छन्नूलाल मिश्र का निधन

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा का गुरुवार सुबह 4.15 बजे निधन हो गया। बीएचयू से छुट्टी मिलने के बाद उन्हें मीरजापुर के रामकृष्ण सेवा मिशन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहाँ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और असिस्टेंट प्रोफेसर ने उनका हालचाल जाना था।
बेटी नम्रता मिश्रा ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार बनारस में किया जाएगा। तीन सप्ताह पहले उन्हें माइनर अटैक आया था।

उत्तर प्रदेश/ मीरजापुर(ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा गुरुवार सुबह 4.15 बजे निधन हो गया। बेटी नम्रता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिताजी मीरजापुर घर पर ही थे। उनका अंतिम संस्कार बनारस में किया जायेगा।

बीएचयू से छुट्टी मिलने के बाद स्वजन उनको लेकर के मीरजापुर पहुंचे थे और नगर के ओझलापुल स्थित रामकृष्ण सेवा मिशन चिकित्सालय में भर्ती कराया था, जहां उनकी जांच हुई थी। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर संजीव कुमार सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर पंकज कुमार पांडेय आदि के साथ उनका कुशलक्षेम जानने पहुंचे थे। चिकित्साकों ने शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का बीएचयू में चले इलाज व जांच रिपोर्ट को देखा। 

उन्होंने शास्त्रीय गायक के बेटी नम्रता मिश्रा को कुछ स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए थे। साथ ही रामकृष्ण सेवा मिशन चिकित्सालय के डॉक्टर के साथ मिलकर उनके इलाज के बारे में जानकारी ली थी। 

बताते चलें कि तीन सप्ताह पहले शनिवार के ही दिन शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को माइनर अटैक आया था। इसके बाद उनको बीएचयू के इमरजेंसी  डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया था। इस दौरान डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि उनके चेस्ट में इंफेक्शन और खून की कमी भी है। 

करीब तीन सप्ताह तक चले इलाज के बाद शुक्रवार को उनको बीएचयू के चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद उनकी बेटी ने उनको मीरजापुर  लाया और रामकृष्ण सेवा मिशन चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया था। 

इस संबंध में प्राचार्य प्रोफेसर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पंडित जी से उनके बहुत पुराने संबंध हैं। इसके चलते उनका स्वास्थ्य हाल जानने के लिए पहुंच गए। 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button