राज्य समाचार

चुलमाटी कार्यक्रम में विवाद : डंडे-फरसा से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा ।   जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेवरा में शादी समारोह के दौरान आयोजित चुलमाटी कार्यक्रम उस वक्त हिंसक विवाद में बदल गया, जब दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना 26 अप्रैल की रात करीब 11:10 बजे की है, जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी महेश कश्यप ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गांव में आयोजित शादी समारोह के चुलमाटी कार्यक्रम में अपने साथियों के साथ शामिल होने गया था। इसी दौरान नेतराम कश्यप के घर के पास कुछ लोगों ने उन्हें अपमानजनक बातें कहकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए डंडे और फरसा से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी को गंभीर चोटें आईं।

 

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 139/26 के तहत धारा 191(2), 191(3), 296, 115(2), 109 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रामकुमार कश्यप (38 वर्ष), राजकुमार कश्यप (39 वर्ष), प्रेमलाल कश्यप (29 वर्ष), अरुण कुमार कश्यप (27 वर्ष) और लाला उर्फ मेघनाथ कश्यप (26 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम जेवरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा के निवासी हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फरसा और डंडे भी बरामद किए हैं। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल के नेतृत्व में सउनि प्रमोद कुमार महार, हेमलाल महिलांगे, प्रधान आरक्षक राजमणी द्विवेदी और आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button