राज्य समाचार

आबकारी विभाग ने बड़ी मात्रा में जप्त की महुआ शराब एवं लाहन

Spread the love

दुर्ग (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 25 मई 2025 को भोर गश्त के दौरान आबकारी विभाग जिला दुर्ग के द्वारा वृत-दुर्ग आंतरिक दक्षिण क्षेत्र अन्तर्गत अवैध शराब के निर्माण/विक्रय/धारण की सूचना  प्राप्त होने पर पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर ग्राम घोरारी में 250 लीटर महुआ शराब तथा 2000 किलोग्राम महुआ लाहन जप्तकर नष्ट किया गया। मौके पर अज्ञात आरोपी खेत के रास्ते भाग निकले तथा घटना स्थल पर चढ़ी हुई 15 भट्टियां मिली। इस प्रकरण में अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), के तहत  प्रकरण दर्ज किया गया।

ग्राम घोरारी में ही एक अन्य स्थल छोटी डबरी तालाब में जांच किये जाने पर 50 लीटर महुआ शराब तथा 500 किलोग्राम लाहन जप्त कर नष्ट की कार्यवाही वृत्त भिलाई 03 प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी धीरज कन्नोजिया के द्वारा किया गया तथा अज्ञात के विरुद्ध 34(2) के प्रकरण कायम किया गया। इस प्रकरण में आबकारी उप निरीक्षक प्रियंक ठाकुर,  हरीश पटेल, भूपेंद्र नेताम,  गीतांजलि ताराम, अनामिका टोप्पो मुख्य आरक्षक संतोष दुबे, आरक्षक खुलदीप यादव एवं ड्राइवर दुर्गा, धनराज, दुर्गेश का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button