राज्य एव शहर

रमेश बैस होंगे त्रिपुरा के नये राज्यपाल

मध्यप्रदेश, बिहार, बंगाल और यूपी के भी राज्यपाल बदले

रायपुर। रमेश बैस को राज्यपाल बनाया गया है। रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के सीनियर भाजपा नेता और सात बार के सांसद रमेश बैस को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। अब ये खबर आयी है कि रमेश बैस को त्रिपुरा का नया राज्यपाल बनाया गया है। रायपुर के 35 साल तक सांसद रहे रमेश बैस भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं। वो केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं।
वहीं कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया गया है। मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन को उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक की छुट्टी हो गयी है। इधर मध्यप्रदेश का नया राज्यपाल लालजी टंडन को बनाया गया है। सीनियर बीजेपी लीडर लालजी टंडन बिहार के राज्यपाल रह चुके हैं। बिहार का नया राज्यपाल फागू चौहान को बनाया गया है।
वहीं बंगाल के राज्यपाल को भी बदल दिया गया है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनकड़ को बनाया गया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button